पुलिस के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के महतवाना निवासी मो.इरशाद अहमद की सरसेना बाजार में यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी है। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की भांति सरसेना बाजार पहुंचकर कार्यालय का शटर खोल रहा था।तभी मास्क लगाए बाइक से तीन बदमाश वहां आए।
वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार दो बदमाश नीचे उतरे और असलहा उसके सिर पर लगाते हुए पिट्ठू बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर चिरैयाकोट की तरफ भाग निकले।पीड़ित ने बताया कि बदमाश 1 लाख 96 हजार रुपये तथा दो मोबाइल छीन ले गए। उधर घटना के बाद से पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।वहीं छिनैती की घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी तथा सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार तथा