फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती हो गई: बाइक सवार बदमाशों ने पहले छीना मोबाइल, फिर माफी मांगकर मंदिर के पास छोड़ा

Thu, 16 Mar 2023 09:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले से मोबाइल छिनैती का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने पहले मोबाइल छीना। फिर पीड़ित से माफी भी मांगी। मोबाइल को एक मंदिर के पास रखकर चले गए। 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर चोरी या छिनैती के मामलों पुलिस महीनों पड़ताल करती रहती है लेकिन उसके हाथ न तो चोरी गया सामान हाथ लगता है और न ही चोर। लेकिन यूपी के मऊ शहर में बदमाशों ने एक अनोखी हरकत कर दी। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में बुधवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से हाथापाई की और मोबाइल छीनकर भाग गए।

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित युवक के दोस्त ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो मनबढ़ों ने गलती मानते हुए मोबाइल को एक मंदिर पर रखने की बात कही। सूचना पर पुलिस ने मोबाइल को मंदिर से पाया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है।

बाइक सवार बदमाशों ने पैर से किया हमला

कुछ दिन पहले वह घर आया था। वापस लखनऊ जाने के लिए बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पैदल ही रतनपुरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।
ये भी पढ़ें: अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, मंत्री सुरेश खन्ना बोले- उमेश पाल हत्याकांड में सरकार कर रही अपना काम

विज्ञापन
Trending Videos

रतनपुरा बाजार से 500 मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। उसके बाद अचानक उस पर पैर से हमला कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर दोनों भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही अपने सहपाठी बलिया के रसड़ा बाजार निवासी सोनू को दी।
विज्ञापन

दोस्त ने अपने दोस्त के नंबर पर कॉल किया तो मनबढ़ों ने फोन उठा लिया। बात करने पर दोनों ने गलती से मोबाइल छीनने की बात कहते हुए माफी मांगते हुए मोबाइल को सती मां के स्थान पर रख देने की बात कही। गुरुवार को पुलिस ने सती मां के स्थान से मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें