रतनपुरा बाजार से 500 मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। उसके बाद अचानक उस पर पैर से हमला कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर दोनों भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही अपने सहपाठी बलिया के रसड़ा बाजार निवासी सोनू को दी।
दोस्त ने अपने दोस्त के नंबर पर कॉल किया तो मनबढ़ों ने फोन उठा लिया। बात करने पर दोनों ने गलती से मोबाइल छीनने की बात कहते हुए माफी मांगते हुए मोबाइल को सती मां के स्थान पर रख देने की बात कही। गुरुवार को पुलिस ने सती मां के स्थान से मोबाइल बरामद किया।