फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफलिसी में बाइक के शौक ने बर्बाद कर दिया एक परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में दंपत्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर गांव के लोग सकते में हैं। घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही है। घटना के पीछे आर्थिक तंगी के बावजूद बाइक से चलने के शौक ने एक भरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। लोगों में सबसे अधिक चर्चा तो उस 13 माह के अबोध बच्चे को लेकर हो रही है जिसकी कुछ समझने से पहले ही दुनिया उजड़ गई।
विज्ञापन

नगपुर गांव के में बेहद आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन कर रहे भोला यादव के पुत्र संजय यादव के बाइक के शौक ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया। बाइक खरीदने को लेकर पत्नी के गहने बेचने से उपजे विवाद में दंपती ने कीटनाशक पीकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। दंपती के आत्महत्या की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
भोला यादव के तीन पुत्रों विजय, गुड्डू और संजय यादव सभी अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते हैं। संजय यादव की अभी मात्र दो साल पहले ही शादी हुई थी। लोगों के निजी वाहन चलाकर जीवन यापन कर रहे संजय को बाइक से घूमने का ऐसा शौक चढ़ा कि चादर से अधिक पैर फैलाते हुए उसने कुछ दिन पहले पत्नी का गहना बेचकर बाइक खरीद लिया।
विज्ञापन

गहना बेचने को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान बाइक की किस्त देने को लेकर शुक्रवार को भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बाइक की किश्त देने के लिए संजय ने पत्नी से रुपयों की मांग किया। रुपये न होने के कारण पत्नी सरिता के इनकर करने पर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इससे व्यथित पत्नी सरिता ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सरिता की मौत को लेकर कुछ रिश्तेदारों द्वारा पति संजय को आरोपित करने और उसे कोसने से व्यथित संजय ने भी उसी कीटनाशक को पी लिया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह है कि अभी मात्र 13 माह पूर्व जन्मे उस अबोध बालक की दुनिया ही उजड़ चुकी है। लोग उस अबोध के भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें