फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव में रविवार की शाम दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया के पास रविवार की शाम चार बजे मधुबन के तरफ से आ रही और बेल्थरारोड से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार साहिल (19) निवासी उतराई, अभिषेक (23), सागर (25) और एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से चारों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अज्ञात को छोड़कर तीनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।