रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक और उसकी मां घायल हो गई। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी शहीदुल्लाह (24) बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 2 बजे बाइक से अपनी मां नाजरा खातून (55) को बैठाकर मुबारकपुर से आ रहे थे।
अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंचे थे कि अचानक साइकिल सवार एक व्यक्ति सामने आ गया मोटरसाइकिल का ब्रेक लगते ही अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।