फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामाशाह देश के व्यापारियों के लिए आदर्श व प्रेरणास्रोत : उमाशंकर ओमर

विज्ञापन
कोपागंज में भामाशाह जयंती पर हुआ व्यापारियों का सम्मान। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को कोपागंज बाजार में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में वरिष्ठ व्यापारी संतोष बाबू जायसवाल के प्रतिष्ठान पर हुआ।
विज्ञापन

उमाशंकर ओमर ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन दान, राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। राष्ट्र और समाज के हित में अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर उन्होंने इतिहास में अमिट स्थान बनाया। भामाशाह आज भी देश के व्यापारियों के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं।
व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे व्यापारियों का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मधुबन व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरिजा शंकर मौर्य, निर्मल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्त, अमृतलाल जायसवाल, मनोज कुमार बरनवाल, ओमजी बरनवाल, श्याम साहनी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें