फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर मंदिर से बैटरी, इन्वर्टर, साउंड सिस्टम चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खड़गिलिया गांव के गोहाना मौर्या बस्ती में स्थित शिव मंदिर से रविवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखा साउंड सिस्टम, घंटा, इन्वर्टर बैटरी और दानपात्र चुरा लिया। सुबह पूजा के लिए मंदिर में जाने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के बाद प्रधान प्रतिनिधि अलंकार यादव ने 112 पुलिस को सूचना दिया। बाद में पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा को भी चोरी की लिखित तहरीर दी गई है। खड़गिलिया गांव के मौर्या आबादी में जाने वाले रास्ते पर शिव मंदिर है। उक्त शिव मंदिर में लोगों के दान और कुछ विशिष्ट लोगों द्वारा दान में दिए गए इनवर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम, तथा अन्य सामान रखे गए हैं। रविवार को रात में पूजा करने के बाद पुजारी मंदिर का ताला बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने ताला काटकर सभी सामान चुरा लिया।
सुबह गांव के लोग वहां पूजा करने गए तो मुख्य चैनल का ताला कटा देख कर दंग रह गए। अंदर जाने पर मंदिर से चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलंकार यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय दरोगा ने वहां जाकर घटना की जानकारी प्राप्त किया। चोरी के संबंध लिखित तहरीर दी गई है। दोपहर 12 बजे तक कोतवाल शैलेश सिंह ने मंदिर में चोरी की जानकारी से अनभिज्ञता जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें