फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, सीएम की फोटो लगी खाद्य सामग्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चुनाव आयोग ने पीएम और सीएम की फोटो लगी खाद्य सामग्री के वितरण पर रोक लगा दी है। जिले के कुछ कोटेदारों ने तो आचार संहिता के लागू होने से पहले ही चावल गेहूं के साथ चना नमक और रिफाइंड का वितरण लाभार्थियों को कर दिया लेकिन जो कोटेदार आठ जनवरी से पहले वितरण नहीं कर पाए थे। उनका वितरण रोक दिया गया है। कोटेदार अब केवल चावल और गेहूं का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नगरीय क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 62533 और लाभार्थियों की संख्या 285072 है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या 259355 और नगरीय क्षेत्र के अंन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या 7591 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्योदय राशन कार्ड धारक 48999 है और लाभार्थी 177660 हैं। इस समय सरकार पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को गेहूं और चावल फ्री दे रही है। गेहूं चावल के साथ एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड भी है। चना, नमक और रिफाइंड के पैकेट पर पीएम और सीएम की फोटो छपी है। काफी कोटेदार अभी वितरण नहीं कर पाए थे। इसी बीच आठ जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो लगी चना, नमक और रिफाइं्ड के वितरण पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें