फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बैंक कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर बैंक हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के करहां बाजार स्थित यूनियन बैंक के पांच कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर बुधवार को बैंक बंद कर दिया। बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते चले यूनियन बैंक करहां में करीब 35 हजार खाताधारक है। बैंक में तैनात एकाउंटेंट ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर अपनी जांच कराई। इस दौरान वो कोरोना संक्रमित मिले। इस बात की जानकारी होने पर बैंक के अन्य कर्मचारी घबरा गए। बुधवार को स्वास्थ्य टीम से संपर्क कर कर्मचारियों ने सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचकर अपना एंटीजन टेस्ट कराया। इस दौरान चार अन्य कर्मचारी भी संक्रमित मिले। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बैंक को बंद कर परिसर को सेनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बैंक में प्रति दिन सैंकड़ों खाताघारकों का आना-जाना और लेनदेन होता। प्रशासन इस बात को लेकर परेशान है कि कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले उपभोक्ताओं को कैसे चिन्ह्ति कर उनका टेस्ट कराया जाय। फिलहाल बैंक बंद होने से करहां बाजार के व्यापारी और दुकानदार परेशान दिखे। बात करने पर एलडीएम यूबीआई पीएन मिश्रा ने बताया कि आम तौर पर संस्थाओं में संक्रमित मिलने पर स्थल को सैनिटाइज कर उसे 48 घंटे बंद कर दिया जाता है। लेकिन करहां बाजार स्थित शाखा में सभी कर्मचारी संक्रमित हो चुकें है। ऐसे में क्षेत्रीय कार्यालय को इससे अवगत कराया गया है, जैसे ही क्षेत्रीय कार्यालय से कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था होगी बैंक को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें