फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में एक साथ मिले पांच कर्मचारी, कुल मिले 29 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में बुधवार को एक ओर सरकारी बैंक जद में आया। बैसंक के पांच कर्मचारी संक्रमित मिले। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के गोलावार टोला में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले में बुधवार को 29 नए संक्रमित मरीज मिले। इन मरीजों से कुल संख्या 1198 पहुंच गई।वहीं नौ मरीजों ने कोरोना को शिकस्त देकर घर लौटे।नए मरीजों को होम आइसोलेशन के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 988 की जांच एंटीजेन से कराई गई तथा 971 की रिपोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्त हुई। इसमें 29 पाजिटिव केस मिले हैं। बोले कि एंटीजेन टेस्ट में करहा स्थित यूनियन बैंक के पांच कर्मचारी संक्रमित मिले।
वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के गोलवार टोला से आठ लोग संक्रमित मिले। बोले कि इसके अलावा घोसी से एक, परदहा सिंहपुर से एक, सहरोज से दो, सोनिसा रानीपुर से एक, कटघरा शंकर से एक, घोसी डाक बंगला से एक, भदीड से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बताया कि नगर की एक महिला जिसने लखनऊ में जांच कराई थी, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। वहीं बड़रांव से एक, कंसो से एक, अतरारी गोहना से एक, उसरी खुर्द से एक, अमिला से एक तथा राजपुरा से एक संक्रमित मरीज मिले है।
विज्ञापन

बताया कि इन मरीजों को होम आईसोलेशन और कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिनत किया जा रहा है। बोले कि नए संक्रमित मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1198 पहुंच गई। जबकि ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 897 है। वहीं नौ मरीजों की मौत हो चुकी हैं, कुल मरीजों में केवल 292 सक्रिय हैं।
बढ़ता जांच का दायरा, ट्रेस होता कोरोना
मऊ। सीएमओ ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिससे कोरोना मरीजों को पहचान कर उनका इलाज किया जा सके। बोले कि जिले से अब ती 22863 संदिग्धों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है। इसमें 17810 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें 17459 नेगेटिव हैं। वहीं बीते एक माह से अधिक समय में 23 हजार लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया गया। इसमें 583 लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें