फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलेगा जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समस्त नोडल प्रभारी, रिटर्निग आफिसर्स एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने समस्त नोडल प्रभारियों से उनको सौंपे गए कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कंट्रोल रूम प्रभारी से कंट्रोल रूम में अब तक प्राप्त शिकायतों एवं उसके निस्तारण के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की जानकारी लेने के बाद कड़ी नजर रखने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राइवेट बिल्डिगों पर किसी भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग करने के लिए उसके मालिक से सहमति लेना अनिवार्य है। इस प्रचार सामग्री के खर्चे को पार्टी या प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जायेगा। सभी रिटर्निंग आफिसर्स को निर्देश दिया कि प्रति बूथ कम से कम पांच ऐसे लोगों को अवश्य चिंहित कर लें। जिनसे चुनाव के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका हो। उन्होने जनपद में कुल वर्नेबुल एवं क्रिटिकल बूथ के बारें में भी जानकारी ली।
उन्होने निर्देश दिया कि इसको व्यापक तौर पर चलाया जाए। जहां पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुए हों उनको ध्यान में रखकर हस्ताक्षर अभियान, रैली एवं बैठक कर मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने संबंधित प्रभारी निर्देशित किया कि बूथों पर ट्राईसाइकिल एवं हेल्पर की व्यवस्था अवश्य कर लें। ताकि मतदान के लिए दिव्यांग व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी को लेकर मेडिकल किट की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल किट पर्याप्त मात्रा में तैयार रखें। उन्होनें समस्त रिटर्निंग आफिसर्स को निर्देश दिया कि बूथों पर समस्त भौतिक सुविधाओं की जांच कर लें। विशेष तौर पर बिजली की व्यवस्था अवश्य ठीक कर ले। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देश दिया कि अपने-अपने कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण अवश्य कराएं। अगर कोई कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित होता है उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। साथ ही जनपद में नियमित सरकारी कर्मचारी की कमी एवं मंडलीय पुल से नियमित कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय के लिए संविदा कर्मियो की भी चुनाव ड्यूटी लगाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, समस्त रिटर्निंग आफिसर्स, समस्त नोडल प्रभारी, समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें