फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईआईटी, एनईईटी तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय समूह के संरक्षक सर्जन डॉ. एससी तिवारी रहे।
विज्ञापन

नीट परीक्षा में उत्तीर्ण उर्सा अतहर, नसरीन पुत्री हुस्ना बानो, उमर जीशान पुत्र अरशद अमीन, शिवांगी गुप्ता पुत्री मुन्ना प्रसाद, चेतना पुत्री भगवती प्रसाद, संगम खरवार पुत्र भूपेंद्र खरवार, रुचि यादव पुत्री स्व. सुरेंद्र यादव एवं शिवानी गौड़ पुत्री लालजी गौड़ को उत्कृष्टता पुरस्कार देकर डॉ. एससी तिवारी ने सम्मानित किया।
आईआईटी एवं आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों में रोमैशा वकार पुत्री वकार अहमद, शिवानी सिंह पुत्री संजय सिंह एवं आकांक्षा यादव पुत्री स्व. सुरेंद्र यादव को विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव ने उत्कृष्टता सम्मान देकर पुरस्कृत किया। खेलो इंडिया में विद्यालय के नीतीश चौहान का चयन होने पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एससी तिवारी ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों की इस उपलब्धि को देखकर विद्यालय के सृजन की मेहनत साकार होते दिखाई दे रही है। कहा कि विजय शंकर द्वारा जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्य की सराहना करता हूं। इस मौके पर विजय शंकर ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएल जैसी, सरिता केडिया, आरके त्रिपाठी, संजय चौबे, वी राव, एएल चौहान, सुजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें