मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लैरो दोनवार स्थित शिवमंदिर परिसर में सोमवार को जनजागरूकता गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना संक्रमण काल में ग्राम पंचायत तथा ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य को देखते अधिकारियों-कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी कोपागंज अजय गौतम का उच्च प्राथमिक विद्यालय भरदिया कादीपुर के में स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मंदिर परिसर में स्थित पंचायत भवन के पुनरुद्धार पट्टिका का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही शासन की प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के चिकित्सा अधीक्षक अनिल कुमार ने आरटीपीसीआर टीम से गांव वासियों को त्वरित कोरोना जांच कराने का आग्रह किया । इस दौरान 30 से अधिक लोगों ने टीम से अपनी जांच कराई। अध्यक्षता समाजसेवी बालकृष्ण थरड, संचालन शिवाकांत सिंह ने किया।इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अभ्युदय सिंह ग्राम प्रधान लिलारी भरौली बाढू राम, ग्राम प्रधान जय रामगढ़ अजय कुमार भारद्वाज, ग्राम प्रधान लैरो बेरूवार कमलेश कुमार यादव ,ग्राम प्रधान शहरोज इशरावती देवी सहित दूसरे ग्राम प्रधानों के साथ रामअधीन सिंह, राजेश यादव, प्रियांशु शुक्ला,भरत सिंह, दिनेश यादव, कमलेश मौर्य, रामव्रत, अभिषेक यादव, हरिश्चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।