चिरैयाकोट के ग्राम गागनपुर करमी निवासी अधेड की टेंपो की चपेट में आने से मौत के बाद घर के बाहर श
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के समाउद्दीनपुर गांव स्थित करमी ट्यूबवेल के पास मंगलवार शाम ऑटो ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विसर्जन कुमार (54) की मौत हो गई। बेटे आशीष की तहरीर पर ऑटो के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जब ऑटो के नंबर के आधार पर उसकी जांच की तो ऑटो का फिटनेस फेल था। 17 सितंबर को उसका फिटनेस फेल हो चुका था। ऑटो बिना फिटनेस के ही चल रहा था।
थाना क्षेत्र के गागनपुर निवासी विसर्जन राम मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे चिरैयाकोट से घर जा रहे थे। अभी समाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत के करमी ट्यूबवेल चट्टी पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विसर्जन सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए और ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर किनारे लाए और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वाहन स्वामी ने दोबारा ऑटो की फिटनेस नहीं कराया था। विसर्जन कुमार के तीन बेटे हैं, दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। वो घर पर अपने छोटे बेटे आशीष और पत्नी सुभावती के साथ रहते थे। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया था।
इनसेट -
यातायात महीने में भी अनफिट वाहन चल रहे
जिले में एक नवंबर से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह अभियान चलाया जा रहा है। इस महीने फिटनेस फेल 56 स्कूली वाहनों के साथ ही अन्य सवारी और निजी वाहन सड़क पर बेरोकटोक चल रहे हैं। लेकिन यातायात विभाग इन पर सख्ती नहीं कर रहा है। यह अनफिट वाहन सड़क पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बीते साल एआरटीओ ने फिटनेस फेल स्कूली वाहनों को तीन बार नोटिस जारी किया, 142 स्कूली और निजी वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया गया था।