बापू इंटर कॉलेज में विधायक खेल स्पर्धा में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभा करती महिला खिलाड़ी।स्रो
इंदारा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत बुधवार को बापू इंटर कॉलेज के खेल मैदान कोपागंज में कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मेंं 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, श्रेया को द्वितीय स्थान, सोनी को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर जूनियर वर्ग में शुभम कन्नौजिया प्रथम, उमेश राजभर द्वितीय, अनिकेत यादव को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता, रंजन कुमार यादव सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल थे।