इंदारा। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4 सी स्पेशल में रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। इसके बाद गेटमैन ने इंदारा स्टेशन प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को सूचना दी। उसके बाद आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस ऑटो की छानबीन में लगी रही।
कोपागंज थाना के इंदारा रेलवे मार्ग पर रविवार को बनी रेलवे क्राॅसिंग को ट्रैक मशीन की आने की सूचना पर केबिन के मैन गेट बंद कर रहा था कि इसी बीच इंदारा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ऑटो चालक ने बंद फाटक से ऑटो को निकालने का प्रयास किया। जिससे ऑटो से फाटक की टक्कर हो गई।
4-सी स्पेशल फाटक के बंद होने पर तेज रफ्तार से निकलने की कोशिश की लेकिन जाते जाते रेल फाटक बंद हो गया और ऑटो फाटक से टकरा गया। इसके चलते फाटक टूट गया। इससे सड़क मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक बजे गेट बनाया गया। गेटमैन ने तुरंत सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को बुला लिया। मौके पर आरपीएफ प्रभारी हृदयानन्द तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे ऑटो चालक की खोजबीन शुरू कर दिया।