फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसडीएम की गाड़ी रोकने का किया प्रयास, कंपोजिट शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के लरेवा गांव में शराब की दुकान खुलने के मामले में पहुंची एसडीएम की गाड़
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के लरेवा गांव में शराब की दुकान खोलने के लिए बनाए जा रहे भवन का शुक्रवार शाम करीब छह बजे उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण को सही बताया, जिसके बाद लरेवा गांव की महिलाएं और पुरुष आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने उपजिलाधिकारी की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिस बल की तत्परता से ग्रामीण वाहन रोक नहीं पाए और उपजिलाधिकारी वहां से सुरक्षित निकल गईं।
लरेवा गांव में प्राथमिक विद्यालय से लगभग 150 मीटर की दूरी पर कंपोजिट शराब की दुकान खोलने के लिए भवन बनाया जा रहा है। गांव के अंदर शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होने और माहौल खराब होने की आशंका जताते हुए ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यह सिलसिला बीते 15 दिन से चल रहा है। उनका कहना है कि शराब की दुकान खुलने से गांव के बच्चों और युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।
इस दौरान सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया, अलंकार सिंह, चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें