फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी कांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में प्रेसवर्ता करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव। - फोटो : mau
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास मोड़ स्थित यूबीआई का एटीएम काटकर साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख एक हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने पचास हजार इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


 अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने शनिवार की शाम कार्यालय में बताया कि 22 जुलाई की रात थानीदास मोड़ पर स्थित यूबीआई का एटीएम  काटकर हुई साढे़ पांच लाख रुपये की चोरी का खुलासा 12 दिनों में कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात घोसी और कोपागंज थानों की सीमा पर मौजूद रईसार गांव के पास से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अच्छेलाल वर्मा बलिया जिले .के नगरा थाने के नरही पंडित का पूरा, बंधुलाल राजभर नगरा थाने के मेहराब का पुरवा नरही गांव, शिवकुमार राजभर नगरा थाने के मेहराब नरही गांव तथा अर्जुन कुमार सिंह नगरा थाने के नरही गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख एक हजार रुपये और एटीएम काटने में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक कटर, छह मोबाइल फोन, टावर से चुराई गई बैटरियां, दो रम्मा, लोहा काटने वाली आरी, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, इनवर्टर, तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपियों ने एटीएम चोरी कांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए घोसी कोतवाली के साथ कोपागंज थाने की पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। जांच पड़ताल और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें