फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के प्रति जागरूक करेंगे आशा-एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी 25 अप्रैल को जनपद के समस्त ब्लॉकों के सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वेटर-बोर्न नोडल अधिकारी डॉ. आरवी सिंह ने बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु से होती है।
डॉ. आरवी सिंह ने मलेरिया के लक्षण के बारे में बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया में व्यक्ति को ज्यादा देर तक बुखार आता है और यह बुखार प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक रहता है। मलेरिया 10 से 12 दिन तक व्यक्ति को प्रभावित करता है। मलेरिया में तेज बुखार के साथ ठंड लगना, उल्टी, दस्त, तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाना, सिर दर्द, शरीर में जलन तथा मलेरिया होने के पश्चात रोगी का शरीर में कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं। जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि इस दिवस में जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एवं कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही मलेरिया रोग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालयों में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। वहीं आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर हर रविवार मच्छर पर वार स्लोगन का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक किया जाये। इसके साथ ही मलेरिया जांच हेतु चयनित ग्राम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021 में दो मलेरिया से संक्रमित मरीज मिले थे जबकि 2022 में अब तक कोई मरीज नहीं मिला है। डीएमओ ने बचाव एवं उपचार के बारे में बताया कि जन समुदाय स्वयं ही अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, जल भराव न होने दें क्योंकि बरसात के समय में गड्ढों में, बड़े बर्तनों में, टायरों में जल जमा हो जाता है तथा ज्यादा दिन तक एक ही स्थान पर इकट्ठा रहने के कारण मच्छर के अंडाणु पानी में पनपते हैं और ज्यादा संख्या में मच्छरों को जन्म देते हैं। इसके अलावा व्यक्ति सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें