मझवारा/रानीपुर (मऊ)। क्षेत्र के पवनी गांव में निगरानी समिति की बैठक बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम विािस अधिकारी अनिल चौबे ने कहा कि गांव में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी जानकारी देने के साथ साथ आशा, एएनएम आदि घर पहुंकर उनकी जांच करें। जांच के जो भी परिणाम आए उनकी जानकारी ब्लाक के अधिकारियों को दी जाए। यहां से स्वास्थ्य विभाग की मदद से संदिग्ध का उपचार व उचित प्रबंधन होगा।
उन्होंने बताया कि समिति एक महत्वपूर्ण अंग है। इस समिति की हर जानकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लल्लन यादव, ग्राम सेवक उमेश कन्नौजिया, मीरा यादव, तारा देवी, रीता देवी, संतोष कुमार, अनीता देवी आदि शामिल रहे। इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के रानीपुर गाव के प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को निगरानी समिति की बैठक का आयोजन सेक्टर मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने निगरानी समिति के सदस्यों को इस महामारी के बचाव कार्य में उनके अहम कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा क िआपके एक प्रयास से कोरोना महामारी को गांवों में फैलने से रोका जा सकता है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखें। मेडिकल किट, सैनिटाइजेशन, डोर टू डोर स्क्रिनिंग एवं जांच, साफ सफाई स्वच्छता पर ध्यान देना। ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रिनिंग द्वारा प्रवासियों की जांच कर सूचीबद्ध करने के साथ ही अपने कार्य के प्रति मुस्तैद रहें। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि मन्नू चौहान, आंगनबाड़ी, आशा व ग्रामीण मौजूद रहे।