फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर उठान न होने से कई क्रय केंद्रों पर ठप है खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कई गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद गए गेेहूं का उठान न होने से गोदामों में डंप पड़ा है। खरीद न होने से किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काटने को विवश है। गेहूं खरीद शुरू होने के 49दिन बाद भी 3026 किसानों से 12991.13 एमटी खरीदा सका है। गेहूं खरीद न होने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम मेें खरीद रहे हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 48गेहूं क्रय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद शुरू होने के 49 दिन बाद भी गेेहूं खरीद की प्रक्रिया तेज नहींकी जा सकी है। अब तक गेहूं खरीद हो सकी है। किसानों से खरीदे गए गेहूं का उठान न होने से क्रय केंद्रों के गोदामों पर डंप पड़ा है। इसके चलते क्रय केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र गेहूं लेकर आने वाले किसानों को बैरंग लौटा दे रहे हैं। गेेेहूं खरीद शुरू होने के 49 दिन बाद भी 3026 किसानों से 12991.13 एमटी खरीदा सका है। किसान क्रय केंद्र पर गेहूं रखकर अपनी बारी का इंतजार करने को विवश हैं।
खुरहट डीसीएफ पर उठान न होने से खरीद बंद चल रही है। यह तो एक बानगी है। रानीपुर संवाददाता के अनुसार खुरहट डीसीएफ क्रय केंद्र पर उठान न होने से क्रय केंद्र का गोदाम में गेहूं डंप पड़ा है। इसके चलते गेहूं खरीद बंद है। इसी तरह कई क्रय केंद्रों का हाल है। इस संबंध में किसान भानुप्रताप राय का कहना है कि क्रय केंद्र पर गेहूं कई दिनों से रखा है। भाड़ा प्रतिदिन देना पड़ रहा है। कब गेहूं खरीद शुरू होगा पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि समस्त एजेंसियों को समय से उठान करने के लिए निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें