रिजल्ट जानकर कुछ इस तरह से उछल पड़ी छात्राएं
जनपद के सभी सीबीएसई से जुड़े विद्यालयों के 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा। जिला मुख्यालय पर पुरानी तहसील मार्ग पर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा अशफिया तैयब ने बॉयो ग्रुप में सर्वाधिक 94.2 प्रतिशत प्राप्त कर साइंस ग्रुप में टॉप किया। कला वर्ग में नवोदय विद्यालय की छात्रा स्वप्निल ने 96 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों के अलावा जिले के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया।
नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, रामरती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय का परीक्षाफल शानदार रहा। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की बायो की छात्रा अशफिया तैयब ने बायो ग्रुप से 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया।
जबकि नवोदय विद्यालय की स्वप्निल ने कला वर्ग से 96 प्रतिशत हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह एसआरडी के जोया नसरीन ने 93.6 प्रतिशत, लिटिल फ्लावर की अरमान खान ने 93.2,लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की अंजली यादव 92.6 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के रतनशील आनंद ने 92.2प्रतिशत तथा लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की मृणालिनी राय ने 92, अमृत पब्लिक स्कूल की अंजली सिंह ने 92 प्रतिशत, चंद्रा पब्लिक स्कूल के नीरज चौहान 91.8 , लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के हिमांशु ने 91 प्रतिशत प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप टेन में जगह बनाने में सफलता हासिल किया।