मऊ। शासन की मंशा के अनुरुप जिले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना के तहत शर्तो के साथ जिला उद्योग विभाग में आवेदन उपलब्ध है। यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सगीर अहमद ने दी। बोले किसी भी कार्य दिवस में अभ्यार्थी जिला उद्योग केंद्र पर पहुंचकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
बोले प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017 को बढ़ावा देना है। जिसके तहत प्रदेश सरकार की वर्तमान तकनीकी उन्नयन योजना को पुननिर्मित करते हुए इसको प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके जरिए उच्चीकृत तकनीक से विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण सुधार, श्रम सुरक्षा, उर्जा दक्षता, गुणवत्ता-पैकेजिंग सुविधाएं एवं कंप्यूटरीकृत गुणवत्ता-नियंत्रण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ सामाजिक आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी।