फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बसपा को होगा हैसियत का अंदाजा

Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चुनाव में बसपा को होगा हैसियत का अंदाजा
विज्ञापन
भाजपा नेता और लोकतांत्रिक बहुजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि मायावती कांशीराम के उसूलों और सिद्धांतों का सौदा कर रही हैं। बसपा में कांशीराम के मिशन को धोखा दिया जा रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बसपा को अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा। सूबे में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। स्वामी प्रसाद नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में लोकतांत्रिक बहुजन मंच के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा में पैसों की राजनीति होती है। इसी कारण उन्होंने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।कहा कि देश में भाजपा की लहर है। प्रदेश में बसपा और सपा से जनता पस्त हो चुकी है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर पार्क में लोकतांत्रिक बहुजन मंच की ओर से सितंबर में होने वाली रैली की सफलता पर जोर दिया।

कहा कि इस रैली में उन्हें बसपा को अपनी ताकत दिखानी होगी, क्योंकि मायावती को घमंड है कि प्रदेश में उनसे बड़ी रैली कोई नहीं कर सकता है। कार्यक्रम के बाद मौर्य नगर स्थित एक होटल में चले गए। यहां से सुबह लखनऊ जाएंगे। इस दौरान राधेश्याम मौर्या, संजय मौर्य, संजय वर्मा, नीलम कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें