फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहबाजों से होगी सख्ती

Thu, 11 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
अफवाहबाजों से होगी सख्ती
विज्ञापन
 औचक निरीक्ष्‍ाण के लिए गुरुवार को जनपद में पहंुचे आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने कहा कि मऊ जनपद में वह रह चुके हैं। यह जनपद काफी अतिसंवेदनशील हैं लेकिन सभी समस्याएं अफवाहों के चलते ही यहां फैलती हैं। जिले में सौहार्द कायम करने के लिए पुलिस अफवाहबाजों के साथ सख्ती से निपटेगी ।कहा कि अफवाह या किसी भी प्रकार के गलत संदेश को प्रचारित करने पर सोशल मीडिया पर भी नजर  रखी जाएगी।
विज्ञापन


अपील की कि अफवाहों को कोई भी तूल न दे। जोन में अपराध पर समस्याओं का त्वरित गति से निपटारा किया जा रहा है।  यातायात व जाम की समस्या से डीएम व एसपी से वार्तालाप किए।कहा कि बुलंद शहर की हुई घटना के बाद वाराणसी जोन में भी बावहरिया गिरोह पर पुलिस की नजर है। उसके नेटवर्क को तलाश किया जा रहा है जहां कहीं भी उनकी गतिविधि दिखाई देगी उन्हें पकड़ा जाएगा। कहा कि अपराध पर काफी नियंत्रण है।


छोटे-मोटे अपराधों के खुलासे कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। कहा कि जिले में समीक्षा के दौरान यहां की विवेचना एवं अपराध के खुलासे ज्यादा हुए हैं। जिले में कानून व्यवस्था बेहतर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें