फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में भाजपा विहीन सरकार बनाने का एलान ..

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फूलन सेना कोर कमेटी की बैठक शनिवार को नगर के मुंशीपुरा में हुई। जिसमें भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की तरफ से पूर्व सांसद फूलन देवी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसके साथ ही भाजपा को माफी मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया। चेताया कि यदि भाजपा एक सप्ताह के भीतर माफी नही मांगती है तो फूलन सेना पूर्वांचल व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

बैठक में फूलन सेना के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल राजभर ने कहा कि भाजपा दलित-पिछड़ा और महिला विरोधी पार्टी है। फूलन देवी के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता द्वारा की गई अपमान जनक टिप्पणी भाजपा की मानसिकता दर्शाती है। भाजपा में दलितों, पिछ़ड़ों का हित नहीं है। उन्होंने 2022 में भाजपा विहिन सरकार बनाने का भी एलान किया। फूलन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुखदेव साहनी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर भाजपा माफी नहीं मांगती है तो फूलन सेना प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी शुरूआत 10 दिसंबर से मऊ जिले से किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता रामदरस राजभर और संचालन वीरेंद्र साहनी ने किया। इस अवसर पर डा. एम भारती, गोपाल निषाद, बृजभान अमीन, रमेश निषाद, दिनेश विंद, ऋषिदेव साहनी, लल्लू निषाद, राजाराम राजभर, निदेश यादव, बहादुर निषाद, आफताब आलम, अजय बनवासी, प्रेमशंकर वर्मा, शंकर निषाद, अनिल साहनी, कमलेश निषाद, रामसरन निषाद, गायत्री देवी, राकेश गुप्ता, लल्लन चौहान, चंद्रिका मौर्य, लालू केवट, दयाराम निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें