फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से आपूर्ति ठप, नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया अन्य फीडर, हंगामा

Sun, 27 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। विद्युत उपकेंद्र रानीपुर में शनिवार की रात विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर पश्चिमी फीडर के उपभोक्ताओं ने रात लगभग सवा आठ बजे हंगामा किया। उनके द्वारा अन्य फीडरों की आपूर्ति ठप किए जाने से एकबारगी उपकेंद्र पर उपद्रव और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंच जाने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान देर रात चारों फीडरों से आपूर्ति शुरू की जा सकी।  
विज्ञापन

 विद्युत उपकेेंद्र रानीपुर में आपूर्ति के लिए चार फीडर लगाया गया है। शनिवार को पश्चिमी फीडर पर कुछ खराबी होने के कारण फत्तेपुर,कांझा सहित अन्य दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान एक लाइन मैन फाल्ट ठीक करने के नाम पर शटडाउन लेकर गया। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, न ही शट डाउन वापस किया। रात होने के बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पश्चिमी फीडर के उपभोक्ताओं की भीड़ उपकेंद्र पर जमा होने लगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को जब पता चला कि फाल्ट ठीक करने के नाम पर लाइन मैन शट डाउन लिया है, और वापस नहीं लौटा इसके चलते आपूर्ति ठप है, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज उपभोक्ताओं ने चल रहे अन्य तीन फीडरों को यह कहते हुए बंद कर दिए कि जब हम अंधेरे में रहेंगे तो उपकेंद्र के अन्य फीडरों के उपभोक्ता अंधेरे में रहेंगे। बाद में जानकारी होने पर तीन अन्य फीडरों के उपभोक्ताओं की भीड़ उपकेंद्र पर जमा हो गई।
 इस दौरान कहासुनी के बाद पश्चिमी फीडर और अन्य तीनों फीडर के उपभोक्ता आपूर्ति को लेकर आमने सामने हो गए। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना मिलने पर रानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही समझा बुझाकर सभी को शांत कराई। बाद में फाल्ट ठीक करने वाले लाइन मैन से संपर्क किया गया। तो उसकी मोबाइल बंद मिली। इस पर पुलिस दूसरे लाइन मैन को मौके पर भेजकर खराबी को दूर कराई। इसके बाद चारों फीडर से आपूर्ति  रात के करीब 12 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें