फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 अस्पतालों में 2352 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चार सहित जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2352 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसमें 47 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में 1082 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ राहुल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमान नगर में 56, छोटी महरनिया में 49, डोमनपुरा में 76 और भरहू का पूरा में 41 लोगों का उपचार हुआ। इसके अलावा चिरैयाकोट में 146 और खुरहट में 88 मरीजों का उपचार किया। इसी तरह से मधुबन में 74 और काझा खुर्द में 98 मरीजों का उपचार किया गया। बताया कि मेले में 1082 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। 480 मरीजों में उल्टी तो 477 मरीज त्वचा संबंधित बीमारी को लेकर पीएचसी पर पहुंचे थे। बताया कि मेले में आए मरीजों को घर के आसपास सफाई रखने व रात में मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण उल्टी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही है। खानपान को लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें