फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकताओं का प्रदर्शन, पांच को लखनऊ पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सीएचसी दोहरीघाट के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले हुई बैठक में संगठन की मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं को लखनऊ चलने का आह्वान किया गया। बैठक में दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सुनीता मिश्रा चुनी गई। बैठक में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का फैसला किया है।
वहीं पांच अक्तूबर को लखनऊ कूच करने का ऐलान किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों के पारिश्रमिक में वृद्धि का मुद्दा हर बार सरकार की ओर से टाल दिया जाता है, लेकिन इस बार हम हर हाल में सरकार को झुकाकर ही रहेंगे। अपनी मांग मनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 5 अक्तूबर को विशाल संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 9000 रुपये करने की मांग की गई। सभी को बीमा लाभ देने की मांग की। गुजरात की तर्ज पर ग्रेच्युटी, पदोन्नति और पेंशन की सुविधा भी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें