फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर पहुंचकर मारपीट के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी सहित चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के गोठाबारी गांव निवासी अनीता देवी की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और ढढवल चौकी प्रभारी मोहन प्रसाद गोंड और पीड़िता के पट्टीदार चंदन और रामचंद्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि जमीन के विवाद में मारपीट की शिकायत करने पर पुलिस टीम पहुंची थी और पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।प्राथमिकी के अनुसार अनीता देवी का आरोप है कि 30 अप्रैल 2025 कि सुबह लगभग 11 बजे उनके पट्टीदार चंदन और रामचंद्र विवादित जमीन पर लगे शीशम के करीब 50 और यूकेलिप्टस के नौ पौधे काटने लगे।
मामला न्यायालय में विचाराधीन है कहकर पति ने पौधे काटने से मना किया तो आरोपियों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला ली। पुलिस उन्हें और पति को रामपुर थाने ले गई।
विज्ञापन

घर लौटने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और ढढवल चौकी प्रभारी मोहन प्रसाद गोंड हमराहियों के साथ उनके घर पहुंचे और बिना जांच पड़ताल किए अनीता, उनके पति, ससुर अर्जुन और परिवार के अन्य सदस्यों पर डंडा और लात से मारने पीटने लगे।
बीच बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी गाली गलौज और धक्का मुक्की की। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें