फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अग्निवीर अभ्यर्थी से मेडिकल परीक्षण के नाम पर हड़प लिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। अग्निवीर अभ्यर्थी से मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने और झूठे आरोप में फंसाने के मामले में पुलिस ने रविवार को जुगेश राजभर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के तीहा मुहम्मदपुर गांव निवासी मानिकचंद चौरसिया की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मानिकचंद चौरसिया का भतीजा शिवम चौरसिया 7 जनवरी 2024 को अग्निवीर की दौड़ पास करने के बाद गोरखपुर मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कराया, इसमें फेल हो गया।
12 जनवरी 2024 को प्रयागराज में री-मेडिकल टेस्ट होना था। जब बाहर आया तो घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेली गांव निवासी जुगेश राजभर मिला। पास कराने के लिए एक लाख रुपये और सादा चेक मांगा।
विज्ञापन

9 जनवरी 2024 को घोसी स्थित एक रेस्टोरेंट पर मिलकर 50 हजार रुपये नकद और सादा चेक के साथ सभी कागजात ले लिए, लेकिन यहां भी मेडिकल में फेल हो गया।
मांगने पर जुगेश ने पैसे बाद में देने और चेक फाड़कर फेंक देने की बात कही। शिवम चौरसिया 20 मार्च 2025 को भारतीय सेना में इनफैंटरी बटालियन टीए ऊधमपुर जम्मू एवं कश्मीर में भर्ती हो गया।
नियुक्ति पत्र मिलने पर ट्रेनिंग के लिए चला गया। इसकी जानकारी जुगेश राजभर को हुई तो चेक को आठ लाख रुपये भरकर मऊ पुलिस लाइन स्थित बैंक में कैंसिल करा दिया और ट्रेनिंग कैंप में नोटिस भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें