फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों पर सड़क या सड़क पर गड्ढे: मरीज ले जाती एंबुलेंस फंसी, बीच रास्ते में ही मरीज की मौत, हार गए परिजन

Tue, 26 Sep 2023 01:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

चक्कीमूसाडोही गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र चौहान की तबीयत काफी खराब थी। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया। सड़क खराब होने से एंबुलेंस देर से पहुंची। इसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाते समय भी एंबुलेंस सड़क पर बने गड्ढों में फंस गई।
विज्ञापन
मधुबन के चक्की मुसाडोही मे सड़क खराब होने से फंसी एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बसे चक्की मूसाडोही के आसपास के इलाकों में सड़कों की हालत दयनीय है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ा एक मरीज को। एंबुलेंस के गड्ढे में फंसने से रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। घटना बीती रात की है।

चक्कीमूसाडोही गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र चौहान की तबीयत काफी खराब थी। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया। सड़क खराब होने से एंबुलेंस देर से पहुंची। इसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाते समय भी एंबुलेंस सड़क पर बने गड्ढों में फंस गई। एंबुलेंस के चालक, सहायक और परिजनों ने बहुत कोशिश की। लेकिन एंबुलेंस का निकाला नहीं जा सकी। राजेंद्र चौहान की रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक से ने मृत लाया घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- चितईपुर थाना वाराणसी: तेज बारिश के कारण अचानक गिरी महिला हेल्पडेस्क की छत, तीन लोग घायल

विज्ञापन

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भरत सिंह का कहना है कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि एंबुलेंस को बहुत धीमी गति से पार कराना पड़ा। चक्की मूसाडोही के आगे बढ़ने पर सड़क इतनी खराब थी कि चलना मुश्किल हो गया। एंबुलेंस फंस गई। मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाया और बीच रास्ते में मौत हो गई।

गड्ढामुक्त सड़कों के आदेश का नहीं हो रहा क्रियान्वयन

मऊ। सरकार की तरफ से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान विभागीय लापरवाही से कारगर साबित नहीं हो रहा। गड्ढे में तब्दील सड़कों पर मरम्मत कार्य अभी कागज में ही चल रहा है। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त श्रेणी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दिशा निर्देश जारी किया है। सड़क कब तक मरम्मत हो जाएगी आला अधिकारी समय सीमा बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

एंबुलेंस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस के गड्ढे में फंस जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। हो सकता है कि बरसात हो जाने से गड्ढे में तब्दील सड़क में एंबुलेंस फंस गई हो। एंबुलेंस चालकों से जानकारी ली जाएगी। -राजन विश्वकर्मा, प्रोग्राम मैनेजर, एंबुलेंस सेवा

खराब सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। बारिश हो जाने से तकनीकी रुप से समस्या आ रही है।- दिवाकर सिंह, खंड विकास अधिकारी, फतहपुर मंडाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें