फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिंकू ने ज्योती बनकर मऊ डीएम को दी थी धमकी, कहा था- सपा की सरकार बनते ही औकात दिखा देंगे

Mon, 25 Sep 2023 03:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी उपचुनाव से एक दिन पहले मऊ डीएम को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी।ज्योती यादव नाम के एक्स (ट्विटर) आईडी से कहा गया था कि 2026 में सपा की सरकार बनते ही तुम्हें औकात याद दिखा देंगे। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस लॉकअप में बंद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव के दौरान मऊ डीएम अरुण कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को रिंकू यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया। रिंकू ने ज्योती यादव नाम के एक्स (ट्विटर) आईडी डीएम को धमकी दी थी। शहर कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बाल निकेतन तिराहे के पास से पकड़ा।

विज्ञापन


चार सितंबर को ज्योती यादव के नाम से संचालित एक्स अकाउंट से डीएम मऊ के एक्स हैंडल पर धमकी दी गई थी। कहा गया था कि डीएम साहब को मेरी सीधी चेतावनी है कि सपा के वोटरों पर लाठीचार्ज या उन्हें मत का अधिकार नहीं मिला तो सपा की सरकार बनने पर तुम अपनी नौकरी से हाथ धो बैठोगे। 2026 में सपा की सरकार बनते ही तुम्हें औकात याद दिखा देंगे।

चंदौली का रहने वाला है आरोपी

मामले में पुलिस शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। तफ्तीश के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि जिस ज्योति नामक सोशल मीडिया अकांउट से धमकी दी गई वह फर्जी है। उसे चलाने वाला कोई और है। 
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में डकैती; कई राउंड फायरिंग, दुधमुंहे बच्चे को उल्टा लटकाकर धमकाया, पीड़ितों की जुबानी खौफ की कहानी

विज्ञापन

उस अकाउंट को रिंकू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया पूछताछ में आरोपी  रिंकू यादव ने स्वीकार किया कि उसने ही ज्योति यादव नामक फर्जी अकाउंट बनाकर मऊ डीएम के अकाउंट पर धमकी भरा कमेंट किया था।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ही पुलिस टीम इस मामले को लेकर जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच में किसी महिला नहीं बल्कि इसे ज्योती नाम से संचालित करने वाले रिंकू यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें