अमृत योग सप्ताह के आयोजन के क्रम में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत योगा फॉर हूमनिटी (मानवता के लिए योग) थीम पर योग शिविर आयुष विभाग की तरफ से परदहां ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव के निर्देशन मे योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साल, जिला अस्पताल एवं योग वेलनेस सेंटर, राजकीय यूनानी चिकित्सालय कासिमपुर के द्वारा लोगों को योग दिवस में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आयुष कवच एप पर अपनी योगाभ्यास गतिविधियां साझा करने के लिए जानकारी दी।बताया कि अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले से चार लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।रिजर्व पुलिस लाइन में योग प्रशिक्षक राजन विश्वकर्मा ने पीएसी के 175 प्रशिक्षुओं को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग प्रशिक्षक संजीत, प्रकाश नर्सिंग विश्वा गुप्ता, पद्मा राय, धर्मेंद्र योगी, ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग हिंदी भवन में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।