फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन:

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बा स्थित रोडवेज डिपो में सोमवार की सुबह बस में चढ़ रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर उचक्के फरार हो गए। गोरखपुर महानगर के सी 35 सेक्टर ए सैनिक बिहार नंदा नगर निवासी पुष्पावती पत्नी रामाश्रय चतुर्वेदी मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ (सूरजपुर) में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के बाद वापस गोरखपुर जाने के लिए बस के लिए डिपो में आई थी। सुबह आठ बजे पुष्पावती बस में चढ़ ही रही थी कि पीछे से उचक्के ने गले में पहनी 15 ग्राम वजन की सोने की चैन झपटी और फरार हो गया।इसी बीच बस चल दी। तब तक महिला शोर मचाने लगी। स्थानीय लोग व यात्रियों ने दूर तक उचक्के को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित महिला के भाई विद्यानिधि उपाध्याय ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें