मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई ऐसे ग्राम पंचायतें हैं जहां काफी संख्या में प्रधान प्रत्याशी हैं। काफी कम ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां से आमने सामने दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो।रतनपुरा ब्लाक में अइलख ग्राम पंचायत में सबसे अ धिक 21 प्रधान प्रत्याशी हैं। जब कि लसरा में दो प्रत्याशी आमने सामने हैं।परदहा ब्लाक के सलाहाबाद में 20 प्रत्याशी हैं तो इंदारा और कोइरियापार में प्रधान पद के19-19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
परदहां ब्लाक में सलाहाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद के 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कोपागंज ब्लाक में कोइरियापार और इंदारा में 19-19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। कोपागंज ब्लाक की खालिसपुर ऐसी ग्राम पंचायत है जहां प्रधान पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। इस ब्लाक में बीडीसी के सबसे अधिक दस - दस प्रत्याशी शहरोज और मीरपुर रहीमाबाद में हैं। डंगौली गांव में बीडीसी पद पर सिर्फ दो प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परदहां ब्लाक के सलाहाबाद गांव में प्रधान पद के अनारक्षित सीट पर सबसे अधिक 20 प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं, जबकि कहिनौर गांव में इस बार प्रधान पद की सीट महिला होने पर 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में हैं यहीं हाल सरवां गांव का हैं इस बार ग्राम प्रधान के लिए अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित होने पर यहां भी 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। परदहां ब्लाक के हरदसपुर गांव की महिला सीट पर सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रानीपुर ब्लाक में हाफिजपुर और सरसेना ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 16 -16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि दोहरीघाट ब्लाक के बंधनपुर में 16, , बेलौली सोनबरसा में 14 प्रत्याशी हैं जबकि छपरा धूसर ग्राम पंचायत, बहादुरपुर और फरसरा खुर्द में 13-13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम फरसरा खुर्द गांव में दो प्रधान पद के दो प्रत्याशी आमने सामने हैं।बड़रांव ब्लाक में नदवासराय में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक के पांजेपार टेघना पलिया मुहम्मदपुर गांवों में सबसे कम दो दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। फतेहपुर मण्डाव ब्लाक के ढिलई फिरोजपुर में ग्राम प्रधान पद के सबसे अधिक 15 प्रत्याशी हैं जबकि कमलसागर में 12 ,पहाड़ीपुर खिरिया में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार डुमरी में ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी हैं तो महमूदसराय गांव में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उधर रतनपुरा ब्लाक में अइलख ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 21 प्रधान प्रत्याशी हैं। जबकि लसरा में दो प्रत्याशी आमने सामने हैं।