फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 41 दिनों की छुट्टियों के बाद 55 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो करीब 41 दिन बाद स्कूल फिर से गुलजार हो गए। पहले दिन जिले में करीब 55 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे। पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ सत्र की शुरुआत हुई। प्रार्थना सभा में ही कुछ बच्चे मस्ती करते नजर आए। वहीं, कुछ बच्चे स्कूल पहुंचकर अपने दोस्तों से मिलकर खुश नजर आए। लंबी छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय और 519 माध्यमिक विद्यालय हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन बच्चे खुशनुमा माहौल में विद्यालय पहुंचे।
स्कूल में पहले दिन बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुश नजर आए। काफी दिन बाद मिलने पर बच्चे अपने सहपाठियों के साथ काफी देर तक गर्मी की छुट्टी के दौरान मस्ती और पढ़ाई के अनुभवों को साझा किया। मधुबन: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल गए। प्राथमिक विद्यालय नेवादा गोपालपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिकेश बहादुर मौर्य ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विद्यालय में 66 के सापेक्ष 49 बच्चों की उपस्थिति रही। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय मोलनापुर में 103 के सापेक्ष 45 बच्चे उपस्थित रहे। कोपागंज: स्थानीय नगर पंचायत प्राथमिक विद्यालय कोपागंज में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को मिड डे मील में पूड़ी सब्जी और खीर परोसा गया। पहले दिन 221 बच्चों के सापेक्ष 148 बच्चों की उपस्थिति रही। घोसी: प्राथमिक विद्यालय तिलई बुजुर्ग मेें पहले दिन 147 के सापेक्ष 75 बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय रत्तनपुर घोसी का विलय होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुला मिला। उपस्थित नगण्य रही। कुसुम्हा: क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बच्चे उत्साहपूर्ण माहौल में विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में 75 के सापेक्ष 48 बच्चों की उपस्थिति रही। प्राथमिक विद्यालय कादीपुर नंबर दो पर 98 के सापेक्ष 60 बच्चों की उपस्थिति रही। चिरैयाकोट: प्राथमिक विद्यालय चिरैयाकोट पर प्रथम दिन 133 के सापेक्ष 78 बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय मनाजीत में सबसे पहले मेन गेट पर बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा आरती किया। उसके बाद बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया गया l मिडे डे मील के तहत उनको भोजन में खिचड़ी, आम और मीठा दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना: स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को बच्चों का तिलक-चन्दन व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहाना शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 30 अध्यापकों का स्थानांतरण अन्य विद्यालयों हुआ है। इसमें से कुछ अध्यापकों ने अपना कार्यभार भी ग्रहण किया। कंपोजिट विद्यालय माहपुर, सौसरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, शमशाबाद आदि स्कूलों पर खीर, पुड़ी सब्जी आदि खिलाई गई।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, धनंजय सिंह, रामनिवास मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने बच्चों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। करहां: मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक क्षेत्र के माहपुर, शमशाबाद, मालव, सौसरवां, नगरीपार, सुरहुरपुर सहित विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने पहले दिन विद्यालय आए बच्चों का स्वागत किया गया।
जोड़: छुट्टी के बाद बच्चों से गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के कैंपस

मुहम्मदाबाद गोहना: स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को बच्चों का तिलक-चन्दन व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहाना शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 30 अध्यापकों का स्थानांतरण अन्य विद्यालयों हुआ है। इसमें से कुछ अध्यापकों ने अपना कार्यभार भी ग्रहण किया। कंपोजिट विद्यालय माहपुर, सौसरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, प्राथमिक विद्यालय मालव नगरीपार , सुरहुरपुर, शमशाबाद आदि स्कूलों पर खीर, पुड़ी सब्जी आदि खिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, धनंजय सिंह, रामनिवास मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शशिभूषण राय व प्रतिमा राय, सहायक अध्यापक शगुफ्ता परवीन, संजय यादव आदि ने बच्चों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
करहां: मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक क्षेत्र के माहपुर, शमशाबाद, मालव, सौसरवां, नगरीपार, सुरहुरपुर सहित विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने पहले दिन विद्यालय आए बच्चों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, परमानंद मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य आदि ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें