फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में 5-3 से अदरी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को जनपद स्तरीय 15 वर्षीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता डा.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टैडियम में प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच कोपागंज एवं अदरी की फुटबाल टीमों के मध्य खेला गया।पहला मैच 1-1 गोल की बराबरी पर रहा। मैच का परिणाम पेनाल्टी के द्वारा हुआ जिसमें 5-3 से अदरी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कोपागंज एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर और रामानुज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विजय सर्राफ,ईओ दिनेश कुमार ,सहायक अभियंन्ता रेलवे आदित्य प्रकाश तथा सुनील कुमार द्विवेदी रहे। मैच के प्रायोजक राकेश तिवारी, अश्वनी सिंह, अर्जुन, डा.अमित सिंह,डा. धर्मेन्द्र राय, हाजी मुन्नौवर, साबिर खान, राजीव आदि उपस्थित रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सात जून को प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैच खेले लाएंगे। संचालन हाकी कोच ओेमेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें