पीडब्ल्यूडी की विशेष सचिव तथा नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमेें भू-माफिया के संबंध में आठ प्रकरण लंबित मिलेने पर नाराजगी जताई और उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल भेजने के साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है। अधिशासी अधिकारी नगर पलिका को जनपद में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में पूछा गया मुख्य रूप से चिकित्सकों की कमियों को पूरा करने के लिए कहा।
निर्देश दिया कि समाधान दिवस में जो भी शिकायते आती हैं उसका सही तरीके से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण अधिकारी को 1500 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग, मुख्य राजस्व, बंदोबस्त चकबंदी, जिला मनोरंजन कर, जिला आबकारी, जल निगम, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग आदि जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
इससे पूर्व उन्हाेंने प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव (अंग्रेजी माध्यम) का निरीक्षण किया। साथ ही मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के अलाउद्दीन पट्टी में हुए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें सौभाग्य योजना में काफी लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
ग्राम प्रधान द्वारा नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। ग्रामवासियों द्वारा बिजली के पोल न लगने की शिकायत की। जिसपर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
पानी की समस्या पर हैंडपंप रिबोर कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार देकर गोदभराई एवं बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन किया।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग, मुख्य राजस्व, बंदोबस्त चकबंदी, जिला मनोरंजन कर, जिला आबकारी, जल निगम, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।