सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास गुरूवार की दोपहर एक ट्रक चालक ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक से गिरकर ट्रक के पहिया के नीचे आ गई।
जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी गांधी कुमार पुत्र शिवकुमार अपनी मां दुर्गावती देवी 50 पत्नी शिवकुमार को लेकर मिर्जा हादीपुरा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था।
बकवल मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहा गांधी कुमार बाल बाल बच गया।
हादसा की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।