फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपने जाते दीवानी कचहरी के अधिवक्ता।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अधिवक्ता पर हुए प्राणघातक हमले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकील बुधवार को कार्य से विरत रहे। उन्होंने अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें मंगलवार को आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अधिवक्ता सुरेंद्र यादव के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन को सौंपा। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी सुशील घुले को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ यादव को जान से मारने की नियत से हुए हमला के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ ही मामले में धारा 307, 326 की बढोत्तरी करने की मांग की। एसपी ने अधिवक्ताओं को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, गनी अहमद नोमानी, अमरनाथ यादव, सूर्यनाथ यादव, दारोगा सिंह, अरविंद तिवारी, बृजभान पाल, अनिल राय, रुदल राजभर, सतीश चंद्र मौर्य, रवि कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत यादव, अब्दुल कादिर, जयप्रकाश यादव, सुधीर मल्ल, प्रदीप सिंह, रामकिशुन गोड, आनंद पांडेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें