फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की समीक्षा में मिली खामियां, कहा, कोविड रिपोर्ट फीड नहीं की तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह व? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला स्वास्थ्य समिति की बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ राम सिंह वर्मा ने कोविड की रिपोर्ट नियमित फीड नहीं करने पर नाराजगी जताई। कहा कि नियमित कोविड रिपोर्ट पोर्टल पर फीड नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाहर से आए लोगों पर नजर रखें और उनकी जानकारी एकत्र करें।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में निगरानी आवश्यक है। समीक्षा में यह बात सामने आई कि ब्लाकों से पीसीवी की रिपोर्ट नहीं मिल रही है। आईएमआई तथा कोविड की रिपोर्ट पोर्टल पर समय से फीड नहीं हो रही है। सीडीओ ने प्रतिदिन पोर्टल पर कोविड रिपोर्ट फीड करने का निर्देश दिया। कहा, इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दस्तक अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण में दोहरीघाट समेत अन्य ब्लाकों का डाटा ठीक नहीं पाया गया। इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि ग्रामवार प्लान बना कर गोल्डेन कार्ड बनाए जा रहे हैं। सीडीओ ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, आशाओं भुगतान, मातृ-मृत्यु, परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें