फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी भानमती यादव की शिकायत और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव, रामचंद्र और सरोज उर्फ गुड्डी को नामजद किया गया है। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और बाद में घर से निकाल दिया गया। प्राथमिकी के मुताबिक, भानमती यादव की शादी 5 मई 2025 को वीरेंद्र यादव के साथ हुई थी।
विवाह में उनके पिता ने उपहार स्वरूप 2.51 लाख रुपये नकद, एक बाइक, सोने-चांदी के आभूषण तथा घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति, जेठ और जेठानी दो लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसका भाई उसे लेने पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई और विवाह में मिला सामान भी अपने पास रख लिया गया।
कई बार पंचायत होने के बावजूद ससुराल पक्ष उसे साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें