फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी से यौन शोषण का आरोपी भी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर और संयुक्त पुलिस टीम ने किशोरी से यौन शोषण के दूसरे आरोपी राकेश को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जमुई अंडरपास से शुक्रवार को सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया। घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। क्षेत्र के एक जंगल में नाबालिग दो बहनों से दुष्कर्म के बाद एक किशोरी का शव मंगलवार को फंदे से लटकता मिला था। इस मामले का मुख्य आरोपी शिवम उर्फ प्रिंस को बृहस्पतिवार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी ने बताया कि बीते नौ जून को रानीपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में नाबालिग दो बहनों से दुष्कर्म के बाद एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कमालपुर बभनपुरा निवासी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें