बॉलीबाल प्रतियोगता के शुभारंभके दौरान मौजूद खिलाड़ी व अन्य। स्रोत : पुलिस मीडिया
अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित की गई। उद्घाटन मैच में मिर्जापुर और चंदौली की पुलिस टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मिर्जापुर पुलिस ने चंदौली टीम को 25-7 से पराजित किया।
एसपी कमलेश बहादुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ़ और सोनभद्र जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एसपी कमलेश बहादुर और एएसपी अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर एसपी ने कहा कि खेलकूद पुलिस बल के जीवन का अभिन्न अंग है। इससे शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है, जो पुलिस कार्यों के निष्पादन में अत्यंत सहायक होता है।