फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजधानी जाने वाले यात्रियों का 10 फीसदी घटा एसी बस का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी में यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने एसी बस का किराया कम कर दिया है। 22 मार्च से 30 अप्रैल तक यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। एसी बस में कम किराए पर लंबी दूरी का सुहाना सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन अंकुर विकास ने बीते 21 मार्च को पत्र भेजकर एआरएम को इस किराए को लागू करने का निर्देश दिया था। मऊ डिपो की जनरथ बस से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 124 रुपये किराया कम देना होगा।
मऊ डिपो में 3 बाई 2 की एक जनरथ बस है, जो रोज सुबह मऊ बस स्टैंड से आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाती है। फिर वहां से शाम तक लौटती है। जनरथ बस से मऊ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहले 772 रुपये किराया देना पड़ता था।
विज्ञापन

अब 648 रुपये देना पड़ेगा। इससे लखनऊ जाने वाले एक यात्री का 124 रुपये की बचत होगी। 2012 से 2023 तक परिवहन निगम ने 3.25 रुपये प्रति किमी किराया बढ़ाया था। किराया कम करने का उद्देश्य एसी बसों में यात्रियों की घटती संख्या, गर्मी में बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को आरामदायक सफर देना है।
10 फीसदी तक कम हुआ किराया
परिवहन निगम की एसी बसों में 10 फीसदी तक कमी की गई है। एसी 3 बाई 2 बस का किराया 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर, 2 बाई 2 बस का 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर, हाई एंड बसों (वोल्वो) का 2.30 रुपये और एसी शयनयान का किराया 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर होगा।
गर्मी में यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने किराया कम किया है। इससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। डिपो में एक जनरथ बस है, जो रोज सुबह लखनऊ जाती है। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें