फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा से अब्बास अंसारी ने किया नामांकन

विज्ञापन
मऊ में सदर विधानसभा से नामांकन करते सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
दो दिनों बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही वीआईपी सीट सदर एक बार फिर चर्चा में दिखी। जब 25 वर्षों से चुनाव जीत रहे मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा से सदर सीट के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। नामाकंन में महज दो दिन का समय ही शेष बचा है। अभी तक मुख्तार अंसारी की तरफ से नामांकन न होने की स्थिति में अब्बास के ही चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद प्रस्तावकों तथा अधिवक्ताओं के साथ अब्बास अंसारी ने नामाकंन किया। नामांकन के बाद अब्बास अंसारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि मऊ जिले से उनका लगाव है, अब यह उनकी कर्म भूमि है और जनता उनके साथ है। सोमवार को मुख्तार की तरफ से नामांकन न करने पर लोगों ने इस बार चुनाव न लड़ने का संभावना जताई है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्तार अंसारी ने भविष्य को देखते हुए यह फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया होगा। नामांकन के बाद मीडिया से अब्बास अंसारी ने कहा कि पिता और पुत्र में फर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें