फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब्बास अंसारी की कासगंज जेल से वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कासगंज जेल से पेशी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोपियों की हाजिरी के लिए 26 जुलाई की तिथि तय की।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि मऊ सदर विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद अब्बास अंसारी ने बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क जाम हो गई।
शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद में विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी, शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा, धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे भेजा है। मामला सीजेएम/ एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। कोर्ट ने मामले में आरोपियों की हाजिरी के लिए 26 जुलाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें