जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बन सका है। आधार कार्ड बनवाने में तकनीकी दिक्क्त आने से अभी तक 4368 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। बीआरसी पर बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.27 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। विभाग की तरफ से बच्चों का आधार बनाने के लिए प्रत्येक बीआरसी पर नामित एजेंसी की तरफ से दो-दो मशीन दी गई है। आधार कार्ड बनाने के बाद अभिभावकों की तरफ से प्रमाणपत्र सहित अन्य तकनीकी पेंच के चलते आधार कार्ड रिजेक्ट हो जा रहा है। इसके चलते अभी तक हजारों बच्चों का आधार कार्ड अभी तक नहींं बन पाया है।
फतहपुर मंडाव में 735, बड़रांव ब्लाक में 615, रतनपुरा ब्लाक में 610 सहित 4368 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। अभी शासन की तरफ से आधार कार्ड की तय समय सीमा तय नहीं की गई है। विभाग की तरफ से जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। उन बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया गया है।
इस बाबत जिला समन्वयक एमआईएस अवधेश कुमार का कहना है कि बीआरसी स्तर पर बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रहीहै। 4368 बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।